ताजा खबर

"मैं दामोदर दास मोदी" : 8000 अतिथियों की मौजूदगी में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली PM पद की शपथ, 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष रहे मौजूद, रजनी-SRK से लेकर अम्बानी-अक्षय तक बने साक्षी

By: शुभम शेखर
New Delhi
6/9/2024, 7:54:51 PM
image

Narendra Modi took oath as PM for the third consecutive time in the presence of 8000 guests

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस खास मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और शाहरुख़ खान से लेकर मुकेश अम्बानी और अक्षय कुमार तक, कई दिग्गज राष्ट्रपति भवन में हुए इस समारोह में मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी के साथ ही NDA के घटक दलों के कई मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें जीतन राम माँझी, चिराग पासवान, राममोहन नायडू, ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर शामिल हैं। वहीं पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, गिरिराज सिंह व अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को फिर से मौका दिया गया है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

बता दें कि, नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। रविवार (9 जून, 2024) को शाम सवा 7 बजे शपथग्रहण का कार्यक्रम शुरू किया गया। जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए जनता ने चुना। भाजपा NDA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पास 240 सीटें हैं। नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी एक बार फिर मंत्री बन रहे हैं। नए नामों में शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं।

गौरतलब है कि, JDS के HD कुमारस्वामी और RLD के जयंत चौधरी को भी कैबिनेट मंत्री का पद प्राप्त हुआ है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों समेत लगभग 8000 अतिथि इस भव्य समारोह का हिस्सा बने। ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, मजदूरों और स्वच्छता कर्मचारियों को भी इसके लिए न्योता भेजा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी समारोह में मौजूद रहे। इसके अलावा तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष G किशन रेड्डी और और पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार भी मंत्री बने।

उत्तर-पूर्व से किरेन रिजिजू को कैबिनेट मंत्री के पद से नवाज़ा गया है। वहीं NCP को एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया जा रहा था, जो इसने लेने से मना कर दिया। इससे पेंच फँस गया। NCP का कहना है कि प्रफुल्ल पटेल केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, ऐसे में ये उनके लिए पदावनति हो जाएगी। मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, भूटान, बांग्लादेश और सेशेल्स के राष्ट्राध्यक्ष इस समारोह के साक्षी बने। ‘मोदी 3.0’ को लेकर पीएम ने पहले ही 125 दिनों के रोडमैप तैयार कर रखा है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media