

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Negligence in health services will not be tolerated; Minister Shyam Bihari Jaiswal issued strict instructions to officials.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही को लेकर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्री मंगलवार को मंत्रालय, महानदी भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति की जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक जरूरी दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं समय पर पहुंचनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाने और किसी भी क्षेत्र में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की कमी नहीं होने देने पर जोर दिया।
मंत्री जायसवाल ने अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से अस्पतालों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में उपलब्ध उपकरण चालू हालत में रहें और जरूरत पड़ने पर मरीजों को उनका लाभ समय पर मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी जोर दिया।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी स्तरों पर गंभीरता से काम किया जाए। दवाओं की उपलब्धता, अस्पतालों की स्वच्छता, उपकरणों का रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार इन सभी पहलुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।