

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

New power game in BJP, Chhattisgarh may get a big role in Nitin Naveen's team
रायपुर। भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब नई कार्यकारिणी के गठन की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इसी माह नई टीम का ऐलान हो सकता है, जिसमें छत्तीसगढ़ को अहम प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।
महामंत्री पद पर छत्तीसगढ़ की नजर, एक बड़े चेहरे को मिल सकती है जिम्मेदारी
राजनीतिक संकेतों के अनुसार इस बार छत्तीसगढ़ से किसी एक नेता को राष्ट्रीय महामंत्री का पद मिल सकता है। पहले भी प्रदेश को संगठन में मजबूत स्थान मिलता रहा है, जिससे यह उम्मीद और मजबूत हो गई है।
वर्तमान में भी मजबूत पकड़, दो बड़े नाम पहले से उपाध्यक्ष
अभी राष्ट्रीय स्तर पर सरोज पांडेय और लता उसेंडी उपाध्यक्ष पद पर हैं। इससे पहले सरोज पांडेय राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुकी हैं, जो प्रदेश की राजनीतिक ताकत को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ से भाजपा का पुराना जुड़ाव, हर दौर में मिला महत्व
राज्य गठन के बाद से ही छत्तीसगढ़ भाजपा के राष्ट्रीय ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत शीर्ष नेतृत्व का भी प्रदेश पर खास ध्यान रहा है। दिलचस्प बात यह है कि पहले राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा भी छत्तीसगढ़ के प्रभारी रह चुके हैं और बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
एक समय तीन उपाध्यक्ष, डॉ. रमन सिंह का भी रहा प्रभाव
डॉ. रमन सिंह को 2018 के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। एक समय ऐसा भी था जब संगठन में डॉ. रमन सिंह, सरोज पांडेय और लता उसेंडी तीनों उपाध्यक्ष पद पर थे। बाद में विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया।
नए चेहरों को मौका, महिला नेतृत्व पर भी नजर
नई कार्यकारिणी में नए चेहरों को भी जगह मिलने की संभावना है। नारी शक्ति अभियान को देखते हुए किसी महिला नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि पहले सरोज पांडेय महामंत्री रह चुकी हैं, इसलिए इस बार किसी नए चेहरे या पुरुष नेता को मौका मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
अब सबकी नजर ऐलान पर, छत्तीसगढ़ को कितनी मिलेगी ताकत
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार कम से कम दो नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ को कितनी बड़ी भूमिका मिलती है।