

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur businessman Ajay Nihalani dies of heart attack in Lisbon
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। अजय निहलानी भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे।
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान अजय निहलानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लिस्बन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
पार्थिव शरीर को रायपुर लाने की तैयारी
अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि टूर में उनके साथ गए नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा।
दूतावास और प्रशासन से सहयोग की अपील
परिजनों ने स्थानीय प्रशासन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से सहयोग की अपील की है, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जा सके।
रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
परिवार के अनुसार, पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजय निहलानी के निधन से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।