

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Notification for the session issued.
दुर्ग। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने सेवा सदन, दुर्ग पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान पूर्व प्रांत संघ संचालक बिसराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 18 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसमें कुल पांच बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न, ध्यानाकर्षण, स्थगन प्रस्ताव और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी तथा मंत्रीगण सभी सवालों का समुचित जवाब देंगे।


ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच शांति स्थापित होती है तो इसका सकारात्मक असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था काफी हद तक पेट्रोलियम पर निर्भर है। युद्ध समाप्त होने और आवागमन सामान्य होने से कच्चे तेल की कीमतों में कमी आएगी, जिससे भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी।
वहीं, कांग्रेस के एक मंत्री द्वारा महात्मा गांधी की तुलना राहुल गांधी से किए जाने के बयान पर डॉ. रमन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी की तुलना किसी से नहीं हो सकती और राहुल गांधी जैसे व्यक्ति से उनकी तुलना करना महात्मा गांधी का अपमान है।"