Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
On receiving Mauritius' highest honor, PM Modi said - 'I feel proud'
नई दिल्ली। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय हैं। यह सम्मान किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 21वाँ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति धरम गोकुल ने 57वें यो राष्ट्रीय दिवस समारोह पर दिया। इस अवसर पर मोदी ने कहा- मैं यह सम्मान उन पूर्वजों को को समर्पित करता हूं, जो भारत से मॉरीशस आए।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को 20 देशों के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उनकी वैश्विक नेतृत्व क्षमता और भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कद को दर्शाता है। इन पुरस्कारों के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व और विभिन्न देशों के साथ भारत के मजबूत होते रिश्तों की पुष्टि होती है। आइए जानें किस देश ने कौन सा सम्मान दिया।
*सऊदी अरब (2016): ‘किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश’ अवार्ड
*अफगानिस्तान (2016): ‘अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड’
*फिलिस्तीन (2018): ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवार्ड
*संयुक्त अरब अमीरात (2019): ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ अवार्ड
*रूस (2019): ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ अवार्ड
*मालदीव (2019): ‘निशान इज्जुद्दीन’ अवार्ड से सम्मानित किया
*बहरीन (2019): ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ अवार्ड
*अमेरिका (2020): ‘लीजन ऑफ मेरिट’ अवार्ड
*भूटान (2021): ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ अवार्ड
*पलाऊ (2023): ‘एबाकल अवॉर्ड’ अवार्ड
*फिजी (2023): ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’
*पापुआ न्यू गिनी (2023): ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’
*मिस्र (2023): ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’
*फ्रांस (2023): ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’
*ग्रीस (2023): ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’
*डोमिनिका (2024): ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’
*गुयाना (2024): ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया
*बारबाडोस (2024): ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’
*कुवैत (2024): ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’
*नाइजीरिया (2024): ‘ऑर्डर ऑफ द फेडरल रिपब्लिक’