

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Online registration for Chardham Yatra begins; 1.23 lakh pilgrims register on the first day
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है। आस्था के इस महापर्व के पहले ही दिन देशभर के करीब 1.23 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।
श्रद्धालुओं का सबसे अधिक रुझान Kedarnath Temple के दर्शनों के लिए देखने को मिला। पहले दिन 42,311 भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं Badrinath Temple के लिए 36,495 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा Gangotri Temple के लिए 22,702 और Yamunotri Temple के लिए 22,280 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
पिछले साल से कम रहा पहले दिन का आंकड़ा
दिलचस्प बात यह है कि इस वर्ष उत्साह तो काफी दिखाई दे रहा है, लेकिन पंजीकरण का पहला दिन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम रहा। वर्ष 2025 में पहले दिन करीब 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी सुविधाओं और यात्रा की लंबी अवधि को देखते हुए आने वाले दिनों में पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़ सकती है और पिछले साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
पिछले साल 52 लाख श्रद्धालुओं ने की थी यात्रा
पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान करीब 52 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि 72 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था।