

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

UPSC Civil Services Exam 2025 final result declared, 958 candidates selected; Anuj Agnihotri emerges topper
नई दिल्ली। Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फ़ाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
जारी मेरिट सूची में Anuj Agnihotri ने पहला स्थान हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर Rajeshwari Suve M रही हैं, जबकि तीसरा स्थान Akansh Dhull ने प्राप्त किया है।
आयोग के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।
348 उम्मीदवारों का चयन प्रोविजनल
UPSC ने बताया कि कुल चयनित उम्मीदवारों में से 348 अभ्यर्थियों का चयन फिलहाल प्रोविजनल रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके अलावा दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है, जिसे कुछ कारणों से अभी जारी नहीं किया गया है।
15 दिनों में जारी होंगे अंक
आयोग ने कहा कि सभी उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
ऐसे करें परिणाम चेक
अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं,
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए UPSC CSE Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें।