

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha, Union Home Minister Amit Shah and several other leaders present
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नीतीन नबीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विधानसभा परिसर में बीजेपी और एनडीए के अन्य राज्यसभा उम्मीदवार भी मौजूद थे और उनके नामांकन की प्रक्रिया भी जारी रही।
इधर, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यालय में मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजे जाने के फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ की।
बताया जा रहा है कि इस दौरान टेबल पर रखे प्लेट और बर्तनों को भी तोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और उन्हें “चोर” तक कहा।