

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rajya Sabha Election Candidates List: BJP releases list of candidates for Rajya Sabha, Nitin Naveen gets ticket from Bihar
नई दिल्ली। Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए नामों पर मुहर लगाई है। बिहार से नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
नितिन नबीन वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी को बिहार में भाजपा की व्यापक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
भाजपा की ओर से जारी सूची में अन्य राज्यों के लिए भी कई वरिष्ठ और नए चेहरों को मौका दिया गया है। बिहार में राज्यसभा की सीटों को लेकर सियासी सरगर्मी पहले से तेज थी, ऐसे में नितिन नबीन का नाम सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।