

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Lunar Eclipse: Today is the first lunar eclipse of the year, and the Sutak period is in effect; the eclipse will be visible along with the moon in the evening, and temple doors will be closed.
नई दिल्ली। आज शाम इस वर्ष का पहला Lunar Eclipse (चंद्रग्रहण) दिखाई देगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे शुरू होगी और शाम 6:47 बजे समाप्त होगी। हालांकि भारत में अधिकांश स्थानों पर यह आंशिक रूप से ही दिखाई देगा, क्योंकि ग्रहण की शुरुआत के समय यहां दिन रहेगा।
सूतक काल सुबह से प्रभावी
चंद्रग्रहण के चलते सुबह 6:15 बजे से सूतक काल शुरू हो गया। सूतक लगते ही शहर के छोटे-बड़े मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार होने के बावजूद हनुमान मंदिरों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ न के बराबर रही।
शाम को चंद्रमा के साथ दिखेगा ग्रहण
चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी, जबकि लगभग 5:03 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण का चरण आरंभ होगा और 5:33 बजे तक रहेगा। इसके बाद पृथ्वी की छाया चंद्रमा से हटनी शुरू हो जाएगी।
चूंकि भारत में ग्रहण की शुरुआत के समय दिन रहेगा, इसलिए चंद्रमा के उदय होने के बाद ही ग्रहण का दृश्य देखा जा सकेगा। शाम 6:47 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा और उसी समय सूतक काल भी खत्म हो जाएगा।