

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Israel-Iran War: Israel-US and Iran war; PM Modi said- 'The situation is very worrying, dialogue is the only way out.
नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं और इसका समाधान केवल बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि जब दो लोकतांत्रिक देश एक साथ खड़े होते हैं तो शांति की आवाज और मजबूत होती है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
“बातचीत ही एकमात्र रास्ता”
प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व में इस समय कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है। वेस्ट एशिया के हालात भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। उन्होंने दोहराया कि सभी विवादों का समाधान संवाद और डिप्लोमेसी के माध्यम से ही निकाला जा सकता है, इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत सभी देशों के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों में सहयोग करेगा।
नेतन्याहू से फोन पर बातचीत
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी कि उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने “दुश्मनी को जल्द समाप्त करने” और शांति की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
भारतीयों की सुरक्षा पर सरकार की नजर
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।