

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Nationwide protests over Khamenei's death, Ajmer observes three days of mourning
नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद भारत के कई हिस्सों में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन देखने को मिले। कश्मीर से कर्नाटक तक शिया समुदाय ने विरोध जताया और मातम मनाया। श्रीनगर के लाल चौक, सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। बताया जाता है कि कश्मीर में करीब 15 लाख शिया आबादी है।
कश्मीर में बंद रहे स्कूल, नेताओं ने जताई चिंता
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हालात पर चिंता जताई। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने संवेदनशीलता से स्थिति संभालने की अपील की। श्रीनगर में हजारों समर्थकों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। एहतियातन कश्मीर में स्कूल बंद रखे गए।
अजमेर में 3 दिन का शोक, लखनऊ में भी विरोध
राजस्थान के अजमेर में तीन दिन के शोक का ऐलान किया गया। दरगाह क्षेत्र में शोक सभाएं आयोजित हुईं। पंजाब के लुधियाना, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दिल्ली समेत बिहार, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में भी प्रदर्शन हुए। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा के पास लोगों ने विरोध जताया।