

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Opposition's unique short play in Parliament: Pappu Yadav plays a priest, Rahul Gandhi drops a donation into the offering box.
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान आज शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में जमीन पर बैठे नजर आए। उनके सामने दानपात्र रखा था, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उसमें प्रतीकात्मक रूप से चंदा डालते दिखाई दिए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता उनके पीछे खड़े थे और उनके हाथों में "अमित शाह संसद से गायब क्यों?" लिखा पोस्टर नजर आया।
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में एक शॉर्ट प्ले के जरिए अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को उठाया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला, जिसके बाद पुजारी की भूमिका निभा रहे पप्पू यादव ने उनके पैर छुए और फिर दानपात्र लेकर वहां से भागते हुए दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम को विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधने के लिए प्रतीकात्मक प्रदर्शन बताया।
यह पहली बार नहीं है जब पप्पू यादव ने विरोध जताने के लिए अलग रूप अपनाया हो। इससे पहले उन्होंने संसद भवन के बाहर घायल और लाठीचार्ज के शिकार व्यक्ति का वेश धारण कर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनका यह अनोखा विरोध भी काफी चर्चा में रहा था।
मई 2026 में भी पप्पू यादव अपने अलग अंदाज के कारण सुर्खियों में आए थे। वह पूर्णिया के जलालगढ़ स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में पहुंचे थे और बच्चों को नैतिकता, अनुशासन और जीवन के उद्देश्य पर पाठ पढ़ाया था। उनके अचानक कक्षा में पहुंचने से शिक्षक और छात्र दोनों हैरान रह गए थे।