

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

PM Modi mentioned three films including 'Dhurandhar', accused the opposition of spreading a false narrative.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की एक बड़ी रैली में फिल्म धुरंधर का जिक्र करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हर मुद्दे पर झूठ फैलाने की राजनीति कर रहा है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को भी झूठा बताया। उन्होंने कहा, “ये लोग हर चीज में झूठ फैलाते हैं। CAA से लेकर फिल्मों तक हर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की जाती है।”
फिल्मों को लेकर छिड़ी बहस
प्रधानमंत्री के बयान के बाद एक बार फिर इन फिल्मों को लेकर बहस तेज हो गई है। जहां कुछ लोग इन फिल्मों को वास्तविक घटनाओं पर आधारित मानते हैं, वहीं आलोचकों का एक वर्ग इन्हें प्रोपेगेंडा बताता रहा है। इसके बावजूद तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है।
‘धुरंधर’ की रिकॉर्ड कमाई जारी
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ दो भागों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर.माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 17 दिनों में भारत में करीब 985 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।