

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: 'Peddi' trailer becomes internet sensation, crosses 175 million views in 5 languages
मुंबई। रामचरण स्टारर फिल्म पेडी रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के हाल ही में जारी ट्रेलर ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है। महज कुछ दिनों में ट्रेलर ने पांच भाषाओं में 175 मिलियन यानी 17.5 करोड़ से अधिक डिजिटल व्यूज हासिल कर लिए हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्रेलर लॉन्च के बाद बढ़ा क्रेज
निर्देशक बुची बाबू सना की इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया था। रिलीज के बाद से ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दर्शक फिल्म के बड़े स्केल, विजुअल्स और खास तौर पर राम चरण के अलग-अलग स्पोर्ट्स अवतारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मेकर्स ने ट्रेलर की सफलता को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “हर दिल अजीज खिलाड़ी ने मचाया तहलका… #PEDDITrailer ने 175 मिलियन+ डिजिटल व्यूज पार कर लिए हैं।”
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़
फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस को लेकर जबरदस्त माहौल बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में फिल्म ने 1 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई दर्ज कर ली।
फिल्म में राम चरण का एक साधारण गांव के क्रिकेटर से ‘पेड्डी पहलवान’ तक का ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
ए.आर. रहमान के गानों ने भी मचाया धमाल
फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। “चिकिरी चिकिरी” गाने ने यूट्यूब पर 20 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल किए हैं, जबकि “राई राई रा रा” 7 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।
दमदार स्टारकास्ट और बड़ी तकनीकी टीम
फिल्म में राम चरण के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी आर. रथनावेलु ने की है, जबकि एडिटिंग नवीन नूली ने संभाली है। प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का है। फिल्म का निर्माण ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले किया जा रहा है, जिसमें मिथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवी एंटरटेनमेंट का सहयोग है।
जून में होगी दुनियाभर में रिलीज
‘पेड्डी’ का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 3 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उत्तर भारत में फिल्म को जियो स्टूडियो रिलीज करेगा। फिल्म को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि ‘पेड्डी’ इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल हो सकती है।