

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Entertainment: 'Tumbaad 2' team celebrated Nawazuddin Siddiqui's birthday in a special way, Soham Shah said - working with you was a memorable journey.
मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जन्मदिन के मौके पर सोहम शाह और तुम्बाड 2 की टीम ने उन्हें खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट और वीडियो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘तुम्बाड 2’ को लेकर बढ़ा उत्साह
तुम्बाड के पहले चैप्टर की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके सीक्वल पर टिकी हैं। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है। लोककथाओं, रहस्य और हॉरर के अनोखे मिश्रण से बनी ‘तुम्बाड’ समय के साथ कल्ट फिल्म बन चुकी है।
फिल्म की 2024 में हुई री-रिलीज़ को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज़ फिल्मों में शामिल रही।
सोहम शाह ने शेयर किया खास संदेश
नवाजुद्दीन के जन्मदिन पर सोहम शाह ने उनके साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,“हैप्पी बर्थडे नवाज भाई! आपके साथ काम करना एक खास सफर है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”
वहीं ‘तुम्बाड 2’ की टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की कास्ट और क्रू ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जमकर तारीफ की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया,“हम #Tumbbad के खजाने की तलाश में निकले थे… लेकिन पता चला कि हम तो इतने समय से उसी के साथ काम कर रहे थे।”
बड़े स्तर पर होगी फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तुम्बाड 2’ के लिए करीब 200 दिनों का शूटिंग शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मुंबई में 7-8 एकड़ में फैला एक विशाल सेट भी बनाया जा रहा है, जो किसी पूरे शहर जैसा होगा।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अनोखा अभिनय फिल्म की रहस्यमयी दुनिया को और प्रभावशाली बनाएगा।
साल के आखिर में फ्लोर पर जाएगी फिल्म
‘तुम्बाड 2’ का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज़ के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा हैं। पेन स्टूडियोज़ इससे पहले RRR और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी सफल फिल्मों से जुड़ चुका है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है।