

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Plans to take the ‘Baahubali’ universe global: Arka Media Works partners with Dream Theatre.
नई दिल्ली। लोकप्रिय ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी अब फिल्मों से आगे बढ़कर ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लाइसेंसिंग और ब्रांड पार्टनरशिप्स की दुनिया में विस्तार करने की तैयारी में है। आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। यह पार्टनरशिप ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी के साथ आने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘बाहुबली: द इटर्नल वॉर – पार्ट 1 और पार्ट 2’ के लिए भी होगी।
इस समझौते के तहत ड्रीम थिएटर को भारत के लिए ‘बाहुबली’ का एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग पार्टनर बनाया गया है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी लाइसेंसिंग, स्पॉन्सरशिप, ब्रांड एसोसिएशन, प्रमोशनल टाई-अप्स और को-ब्रांडेड इनिशिएटिव्स के लिए रणनीतिक साझेदार के तौर पर काम करेगी।
यह साझेदारी ‘बाहुबली’ की स्थापित ब्रांड पहचान और ड्रीम थिएटर के लाइसेंसिंग व कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में अनुभव को एक साथ लाएगी।
‘बाहुबली’ की दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में मिलकर ₹2,400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्मों की लोकप्रियता भारत तक सीमित नहीं रही और विदेशी बाजारों में भी फ्रेंचाइज़ी की मजबूत ऑडियंस बनी है। अब इसी ग्लोबल अपील को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइज़ी को एनिमेशन के जरिए नई दिशा दी जा रही है।
‘बाहुबली: द इटर्नल वॉर’ आर्का मीडिया वर्क्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही दो हिस्सों वाली CGI एनिमेटेड एपिक फिल्म है, जिसका निर्देशन ईशान शुक्ला कर रहे हैं।
कहानी बाहुबली की मृत्यु के बाद की दुनिया से आगे बढ़ती है। आफ्टरलाइफ में पहुंचने के बाद बाहुबली के सामने एक बड़ी चुनौती आती है, जो 14 रियल्म्स तक फैली हुई है। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेते हुए स्टाइलाइज्ड CGI एनिमेशन के जरिए एक नई विजुअल दुनिया पेश करने की कोशिश करती है।
‘द इटर्नल वॉर’ को 2026 के एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल के वर्क इन प्रोग्रेस प्रोग्राम के लिए चुना गया है। इससे फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कहानी और विजुअल अप्रोच पेश करने का महत्वपूर्ण मंच मिलेगा।
ड्रीम थिएटर ‘बाहुबली’ यूनिवर्स के लिए कई तरह के लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग प्रोग्राम विकसित करेगा। इनमें अपैरल, कलेक्टिबल्स, फिगर्स, बैग्स, स्टेशनरी, पब्लिशिंग, गेमिंग और एक्सपीरियंशियल इनिशिएटिव्स जैसी कैटेगरी शामिल हैं।
इसके अलावा स्पॉन्सरशिप, ब्रांड एसोसिएशन, प्रमोशनल कोलैबोरेशन और को-ब्रांडेड प्रोडक्ट्स के अवसर भी विकसित किए जाएंगे।
‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी के क्रिएटर एस.एस. राजामौली ने साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘बाहुबली’ में हमेशा से फिल्म से आगे बढ़ने की क्षमता रही है। उनके मुताबिक, ‘द इटर्नल वॉर’ इस दुनिया को नए तरीके से एक्सप्लोर करने का मौका देती है और ड्रीम थिएटर के जुड़ने से ऑडियंस के लिए फ्रेंचाइज़ी से जुड़े नए एक्सपीरियंस तैयार किए जा सकेंगे।
आर्का मीडिया वर्क्स के सीईओ शोबू यारलागड्डा ने कहा कि ‘द इटर्नल वॉर’ ‘बाहुबली’ यूनिवर्स को नई दिशाओं में ले जाने का अवसर है और इस विस्तार में लाइसेंसिंग की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे पार्टनर की तलाश में थी जो बिजनेस के साथ-साथ फ्रेंचाइज़ी की दुनिया को भी समझता हो। ड्रीम थिएटर के अनुभव को देखते हुए आर्का मीडिया वर्क्स भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उसके साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।
ड्रीम थिएटर के फाउंडर और सीईओ जिग्गी जॉर्ज ने कहा कि ‘बाहुबली’ की मजबूत पहचान और बड़ी ऑडियंस पहले से मौजूद है, जबकि एनिमेटेड फिल्मों के जरिए प्रोडक्ट्स, ब्रांड पार्टनरशिप्स और नए एक्सपीरियंस के लिए कई संभावनाएं खुलती हैं।
इस साझेदारी के जरिए भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में ‘बाहुबली’ यूनिवर्स के लिए नए बिजनेस और कंज्यूमर प्रोडक्ट अवसर विकसित किए जाएंगे।
‘बाहुबली: द इटर्नल वॉर’ से जुड़े लाइसेंसिंग और पार्टनरशिप अवसरों में रुचि रखने वाले लाइसेंसीज़, स्पॉन्सर्स, रिटेलर्स, प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड पार्टनर्स ड्रीम थिएटर के साथ संपर्क कर सकते हैं। इस साझेदारी के साथ ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी के फिल्मों से आगे बढ़कर एक बड़े ग्लोबल एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में विकसित होने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।