

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Prabhas made Imanvi Esmail’s birthday special by sending delicious food from home.
मुंबई। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर अपने खास अंदाज और दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘फौजी’ की को-स्टार इमान्वी इस्माइल के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अभिनेता ने उनके घर स्वादिष्ट खाना भिजवाया। प्रभास के इस प्यारे सरप्राइज से इमान्वी बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सुपरस्टार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इमान्वी इस्माइल ने सोशल मीडिया पर प्रभास की ओर से भेजे गए लजीज खाने की झलक साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “दिल और पेट हमेशा के लिए फुलथैंक यू @actorprabhas गारू।” एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा। इस खास अंदाज से दोनों कलाकारों के बीच फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान बने अच्छे तालमेल की झलक भी देखने को मिली।
प्रभास अपनी शानदार मेहमाननवाजी और खाने के प्रति अपने प्यार के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने साथ काम करने वाले कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए घर से बना स्वादिष्ट खाना भिजवाते हैं। चाहे किसी का जन्मदिन हो या शूटिंग का सामान्य दिन, अभिनेता अपने सहयोगियों को खास महसूस कराने का मौका नहीं छोड़ते। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार भी उनकी इस उदारता और मेहमाननवाजी की तारीफ कर चुके हैं। इमान्वी के जन्मदिन पर भेजा गया यह सरप्राइज भी उनके इसी खास अंदाज का उदाहरण है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास कई बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। वह निर्देशक हनु राघवपुडी की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ में नजर आएंगे, जिसमें इमान्वी इस्माइल भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही ‘स्पिरिट’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। वहीं, प्रभास ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल के जरिए साइंस-फिक्शन की दुनिया में वापसी करेंगे। इसके साथ ही ‘सालार: पार्ट 2 - शौर्यांग पर्वम’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अपनी दमदार फिल्मों के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन व्यवहार को लेकर भी प्रभास लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।