

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Preparations are underway to amend the Nazul land rules in Chhattisgarh; new land rent rules will be implemented in 3 months.
रायपुर। रायपुर में नजूल जमीन पर रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही भू-भाटक (ग्राउंड रेंट) के नए नियम लागू करने जा रही है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और इसे अगले 3 महीने के भीतर लागू कर दिया जाएगा।
विधानसभा में उठा मुद्दा
कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव और सावित्री मांडवी ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि नजूल जमीन पर रहने वाले लोगों से कब्जे की पुरानी तारीख से भारी रकम वसूली जा रही है, जिससे आम नागरिक आर्थिक दबाव में आ रहे हैं।
मंत्री ने मानी नियमों में खामियां
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने स्वीकार किया कि पुराने नियमों में स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी थी। खासकर वर्ष 2015 के निर्देशों में अस्पष्टता के कारण अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीके से वसूली की जा रही थी।
नए नियमों में मिलेगी राहत
मंत्री के अनुसार, नए प्रस्तावित नियमों में लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब 50-60 साल पुरानी तारीख से भू-भाटक वसूली नहीं की जाएगी, बल्कि इसे सीमित कर 10 से 15 साल तक किया जा सकता है।
लाखों लोगों को होगा फायदा
सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से नजूल जमीन के नियमों और भारी वसूली से परेशान थे।