

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Preparations for President Droupadi Murmu's visit to Chhattisgarh intensify; officials hold a meeting at Lok Bhawan.
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोकभवन में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक चिकित्सा इंतजाम सुनिश्चित करने, सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत रखने और प्रोटोकॉल के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने को कहा गया।
बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रपति के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करना और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराना है।