

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Preparations underway to implement UCC in Chhattisgarh; drafting committee constituted.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन ने UCC का प्रारूप तैयार करने और इसके विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की संभावनाओं, कानूनी पहलुओं और आवश्यक सुझावों पर काम करेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में सेवानिवृत्त प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित कुल पांच सदस्य शामिल किए गए हैं।