

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Major ACB action in Bemetara; Head Constable arrested red-handed while accepting a bribe of ₹15,000.
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने पूर्व नियोजित रणनीति के तहत थाना परिसर में दबिश दी और आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी प्रधान आरक्षक से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बेमेतरा पुलिस विभाग में ACB की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
ACB की टीम यह भी जांच कर रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।