

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

President Droupadi Murmu Bastar visit
रायपुर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहली बार बस्तर दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं का करीब से अवलोकन करेंगी।
आयोजन स्थल पर विशाल और भव्य मंच तैयार किया गया है, जिसे आदिवासी कला, पारंपरिक प्रतीकों और रंगों से सजाया गया है। बस्तर पंडुम के अंतर्गत कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र और वेशभूषा की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासनिक अमला स्वागत, सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम संचालन में पूरी तरह मुस्तैद है।
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे रात को रायपुर पहुंचे और रविवार को नक्सलवाद की स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद बस्तर पहुंचेंगे, जहां पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।