

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Proposal to ban entry of non-Sanatanists in Badrinath-Kedarnath Dham, decision taken in temple committee meeting
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को मजबूत करने से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ने देहरादून स्थित कार्यालय में की। बैठक में तय किया गया कि जिन लोगों की सनातन धर्म में आस्था नहीं है, उनके धाम में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। समिति के इस प्रस्ताव की जानकारी राज्य सरकार को भी भेजी जाएगी।
यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर भी लिए गए फैसले
बैठक में चारधाम यात्रा को देखते हुए कई अन्य प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में मंदिर समिति का शिविर कार्यालय खोलने, धामों में निर्धारित दूरी तक मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्णय शामिल हैं।
चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां
इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलेंगे।
गौरतलब है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समितियां पहले ही गैर-सनातनियों के धाम में प्रवेश पर रोक का निर्णय ले चुकी हैं। अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के इस प्रस्ताव के बाद चारधाम यात्रा को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।