

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Netam presented statistics for the ‘New Chhattisgarh’
*Chhattisgarh News: केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से हो रहा प्रदेश का विकास; रामविचार नेताम*
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सोमवार को कहा, कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की इस यात्रा को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण बताया। इस दौरान विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री नेताम ने बताया, कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिली है। उज्ज्वला योजना से राज्य की 39 लाख 54 हजार महिलाओं को धुएं से निजात मिली, जबकि जल जीवन मिशन के तहत 41 लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज के दायरे में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण तेजी से हो रहा है, जिसमें राज्य स्थापना दिवस पर 3 लाख 51 हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा के बारे में मंत्री नेताम ने कहा, कि केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से प्रदेश को माओवादी हिंसा से मुक्ति मिल चुकी है। नियद नेल्लानार योजना के जरिए बस्तर के सुदूर गांवों तक राशन, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा, कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस का सम्मान मिलने के साथ ही, 6691 जनजातीय गांवों में समग्र विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।