

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ranbir Kapoor transforms into Lord Ram; Yash's avatar as Ravana grabs attention; film to be released on this date.
Ramayanam Part 1 Release Date: नवरात्रि के पावन अवसर पर फिल्म ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने नया एन्सेम्बल पोस्टर जारी कर दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया है। पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और रॉकिंग स्टार यश रावण के भव्य अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘यह राम के युग की शुरुआत है’, मेकर्स ने दिया खास संदेश
नवरात्रि के पहले दिन फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “यह राम के युग का आरंभ है।” इस घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के अवसर पर शुरू होगी।
नए पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक आकर्षण का केंद्र है। वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, यश का रावण अवतार पोस्टर को भव्य रूप देता नजर आ रहा है। शानदार कॉस्ट्यूम, सेट और बारीक विजुअल डिटेलिंग फिल्म की विशाल दुनिया की झलक पेश करते हैं।
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायणम्’
निर्माताओं ने इस महाकाव्य को दो भागों में बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी की है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है फिल्म
‘रामायणम्’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और भव्य सिनेमाई प्रस्तुति को लेकर भी काफी चर्चा है।
फिल्म को दुनियाभर में IMAX समेत विभिन्न प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज करने की तैयारी है। इसके अंतरराष्ट्रीय वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स के पास है, जबकि भारत के हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस वितरण करेगा।
नवरात्रि के दौरान जारी इस नए पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा ने फिल्म के प्रचार अभियान को नई गति दे दी है। अब दर्शकों की नजरें दशहरे पर शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग और फिल्म की अगली झलकियों पर टिकी हैं।