

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raxaul-Tirupati train now regular: Big relief for passengers from many states including Chhattisgarh, Railway Minister gives approval
नई दिल्ली। बिहार और आंध्र प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन स्पेशल के बजाय स्थायी नंबर के साथ सालभर संचालित होगी।
सांसद के प्रयास रंग लाए
पश्चिम चम्पारण के सांसद संजय जयसवाल की पहल पर यह फैसला लिया गया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा फायदा
इस ट्रेन के नियमित होने का बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है, जिससे राज्य के श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए तिरुपति तक सीधी कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी।
नए नंबरों के साथ चलेगी ट्रेन
अब इस ट्रेन का संचालन नए स्थायी नंबरों के साथ किया जाएगा:
गाड़ी संख्या 17434: रक्सौल से तिरुपति एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 17433: तिरुपति से रक्सौल एक्सप्रेस
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
स्पेशल ट्रेनों की तुलना में नियमित ट्रेनों का किराया कम होता है और उनका संचालन भी स्थायी रहता है। इस फैसले के बाद यात्रियों को सामान्य किराए का लाभ मिलेगा और वे लंबी अवधि की यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।
जल्द जारी होगी समय-सारणी
रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन 17433/17434 के नियमित संचालन की तिथि और विस्तृत टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा। संभावना है कि ट्रेन पहले की तरह अपने पुराने रूट और स्टॉपेज के साथ ही चलेगी। इस फैसले से उत्तर बिहार, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।