

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Record IPL deal: RCB and Rajasthan Royals sold for Rs 32,000 crore...see details here
मुंबई। आईपीएल में मंगलवार को दो बड़ी रिकॉर्ड डील हुईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स अपनी शुरुआती कीमत से क्रमशः 37.5 और 47.8 गुना बढ़कर बिक गईं। RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट कंसोर्टियम ने 16,706 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सौदे में RCB की 100% हिस्सेदारी और विमेंस टीम का मालिकाना हक शामिल है।
राजस्थान रॉयल्स का नया मालिकाना ढांचा
राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 15,290 करोड़ रुपये में खरीदा। इसमें वॉलमार्ट परिवार के रॉब वाल्टन और फोर्ड मोटर कंपनी से जुड़े हैम्प परिवार शामिल हैं। यह बदलाव मौजूदा सीजन के बाद लागू होंगे।
2008 से लेकर अब तक का अंतर
दिलचस्प है कि 2008 में IPL की आठ टीमों की कुल कीमत केवल 2,800–3,000 करोड़ रुपये थी। तब राजस्थान रॉयल्स सबसे सस्ती टीम थी, जिसे 320 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। RCB उस समय 446 करोड़ रुपये में बिक गई थी।
काल सोमानी: राजस्थान रॉयल्स के नए निवेशक
काल सोमानी का परिवार मूल रूप से जयपुर का है। अमेरिका में पढ़ाई और टेक उद्योग में अनुभव के बाद उन्होंने 2004 में AI कंपनी Intraje शुरू की, जो इंटेल और फेसबुक को AI सॉल्यूशंस देती है। 2021 से वे राजस्थान रॉयल्स में निवेशक हैं और टीम के नए मालिक बन गए हैं।