

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Recruitment for 2,536 posts via SSC CHSL; changes made to the Tier-2 exam pattern... check the application deadline.
नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के कुल 2536 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस बार परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। टियर-2 परीक्षा अब चार सेक्शन में आयोजित होगी और सभी सेक्शन में शामिल होना अनिवार्य रहेगा। अंतिम चयन टियर-1 और टियर-2 में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती में एलडीसी और जेएसए पदों के लिए वेतनमान 19,900 से 63,200 रुपये निर्धारित है। डीईओ पद के लिए 25,500 से 81,100 रुपये और कुछ डीईओ पदों के लिए 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतनमान रहेगा। डीईओ ग्रेड-ए के लिए भी 25,500 से 81,100 रुपये का वेतनमान निर्धारित किया गया है।
एलडीसी, जेएसए और अधिकांश डीईओ पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ डीईओ और डीईओ ग्रेड-ए पदों के लिए 12वीं में विज्ञान वर्ग के साथ गणित विषय अनिवार्य किया गया है।अभ्यर्थी की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
टियर-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें गणितीय क्षमता, रीजनिंग एवं जनरल इंटेलिजेंस, अंग्रेजी भाषा एवं कॉम्प्रिहेंशन तथा जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित समय के अनुसार अलग व्यवस्था होगी।परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे। टियर-2 के प्रदर्शन के आधार पर आगे के चरण के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। डीईओ पद के लिए स्किल टेस्ट और एलडीसी या जेएसए पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित होगा।
परीक्षा व्यवस्था में इस बार सेक्शन-1 और सेक्शन-2 के प्रदर्शन की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इन्हीं के आधार पर अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार आवश्यक प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।
एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।