

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sahara refund portal active again; process for depositors' claims resumes.
नई दिल्ली। सहारा समूह की सहकारी समितियों में जमा राशि वापस पाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार के तहत सहारा रिफंड पोर्टलको फिर से सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही पात्र जमाकर्ताओं के लंबित दावों के सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है।मंत्रालय के अनुसार, अब तक करीब 42 लाख जमाकर्ताओं को 9,267 करोड़ रुपयेवापस किए जा चुके हैं। रिफंड की राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
नए दावे दर्ज कराने वाले जमाकर्ताओं को मंत्रालय ने केवल आधिकारिक सहारा रिफंड पोर्टल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पोर्टल के माध्यम से पात्र जमाकर्ता अपने दावे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और रिफंड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सहारा सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं को रिफंड उपलब्ध कराने के लिए यह पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जुलाई 2023 में शुरू किया गया था। अब इसे दोबारा सक्रिय किए जाने से लंबित दावों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।