Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Retired inspector was cleaning his gun while sitting in the verandah died due to sudden firing
गाजियाबाद। गाजियाबाद के सिंहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। रामेश्वर दयाल (75) पुलिस से रिटायर्ड थे और अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के नेहरू नगर में रह रहे थे। यह हादसा है या आत्महत्या, इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर रामेश्वर दयाल की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि घटना सोमवार दोपहर की है। जांच में पता चला है कि रामेश्वर दयाल ने चुनाव के दौरान अपनी बंदूक थाने में जमा करवा दी थी और सोमवार को ही वह थाने से अपनी बंदूक को रिलीज कराकर घर लाए थे।
बताया जा रहा है कि घर के बरामदे में बैठकर वह अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे। उस समय उनके आसपास कोई भी नहीं था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आए तो उन्होंने देखा कि रामेश्वर दयाल जमीन पर गिरे पड़े हैं और उन्हें गोली लगी है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि जब वह अपनी दोनाली बंदूक को साफ कर रहे थे तो अचानक गोली चल गई, जिसकी वजह से घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।