

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rising swine flu infections in Chhattisgarh; 354 infected, 163 cases in Raipur.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 354 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 132 मरीज अभी सक्रिय हैं। 32 मरीजों का घर पर आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि 100 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
राजधानी रायपुर में गुरुवार को 10 नए स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है। इनमें से 98 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 65 मरीज अभी सक्रिय हैं।
रायपुर में सक्रिय 65 मरीजों में से 33 को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। जिला अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल और एम्स में मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अन्य मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। फिलहाल किसी भी मरीज की हालत गंभीर होने की सूचना नहीं है और स्वाइन फ्लू से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।
रायपुर के अलावा बुधवार को महासमुंद में 10, बिलासपुर में 3, कांकेर में 2 तथा दुर्ग, रायगढ़ और मुंगेली में 1-1 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमित मरीजों की निगरानी कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। त्योहारों के दौरान बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच और उपचार कराने तथा जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।