ताजा खबर

Road Accident News: बारात से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा, दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

By: सी एच लता राव
Korba
4/7/2025, 12:02:11 PM
image

Road Accident News: A horrific accident happened while returning from the wedding procession, two teachers died tragically, 2 injured

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले एक खबर सामने आयी है। जहां रविवार देर रात एक कार के पेड़ से टकराने से दो शिक्षकों की मौत हो गई। इसके अलावा, इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा दीपका-कुचेना मार्ग पर शक्तिनगर के पास हुआ।

2 की मौत, 2 घायल

कोरबा के सेंट जेवियर स्कूल के चार कर्मचारी एक शादी से लौट रहे थे, तभी आधी रात के करीब उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में, वाहन में आगे बैठे दो व्यक्ति, खरमोरा निवासी हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी शुभम दीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे की सीट पर बैठे चंद्रभान और सत्यदेव को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय कार की गति अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल स्टाफ और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। दीपका थाने के सहायक उपनिरीक्षक खगेश राठौर ने बताया कि. पुलिस ने घटनास्थल पर शवों की जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media