

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Salman Khan's nephew Ayan Agnihotri's voice will be heard in the song 'Bandar', Nikhil Dwivedi had agreed.
मुंबई। बंदर के टीज़र रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की इस पहली फिल्म ने अपने इंटेंस विजुअल्स और दमदार प्रस्तुति से सोशल मीडिया पर खास जगह बना ली है। हालांकि टीज़र में इस्तेमाल हुआ गाना “कम ऑन बेबी” भी खूब चर्चा में है, क्योंकि यह अयान अग्निहोत्री का पहला हिंदी ट्रैक है।
निखिल द्विवेदी के कहने पर गाया गाना
बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता निखिल द्विवेदी ने एक निजी कार्यक्रम में अयान को गाते हुए सुना था। उनकी अलग आवाज से प्रभावित होकर उन्होंने अयान को “कम ऑन बेबी” गाने के लिए मनाया। सूत्रों के मुताबिक, अयान आमतौर पर हिंदी गाने नहीं गाते थे, लेकिन निखिल के भरोसे के बाद उन्होंने यह ट्रैक रिकॉर्ड किया।
सूत्रों के अनुसार, निखिल ने अयान से कहा था कि यदि उन्हें खुद अपनी आवाज पसंद नहीं आएगी तो गाना इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। लेकिन रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अयान भी काफी उत्साहित हो गए। वहीं बॉबी देओल ने भी उनका हौसला बढ़ाया।
1977 के गाने का रीक्रिएटेड वर्जन
“कम ऑन बेबी” दरअसल 1977 में आई फिल्म विदेश के गाने का नया संस्करण है। मूल गाने में महेंद्र संधू, शोमा आनंद और प्रेम कृष्णनजर आए थे। इस गाने को नए अंदाज में आदित्य देव और पायल देव ने रीक्रिएट किया है।
शोहरत और पतन की कहानी दिखाएगी ‘बंदर’
फिल्म की कहानी शोहरत, स्कैंडल और सार्वजनिक पतन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, रिद्धि सेन और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ज़ी स्टूडियो और सैफ्रन मैजिकवर्क्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।