

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

durg kumhari toll plaza police chase bhilai crime news
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार दोपहर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने ऑन-ड्यूटी पुलिस आरक्षक को कुचलकर मारने की कोशिश की। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में करीब 14 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया और सिरसा गेट (भिलाई-3) के पास घेराबंदी कर कार समेत दो आरोपियों को दबोच लिया।
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए।
ब्लैक फिल्म चढ़ी कार और पुलिसवाले पर जानलेवा हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:40 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। वहां आरक्षक रमेश चंद्राकर तैनात थे। इसी दौरान रायपुर की तरफ से दुर्ग की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (जिस पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी) आती दिखाई दी।
आरक्षक रमेश ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। आरोप है कि ड्राइवर ने कार सीधे आरक्षक रमेश चंद्राकर के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। आरक्षक ने खुद को बचाने के लिए छलांग लगाई, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनके दाहिने हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई। गनीमत रही कि समय रहते वह पीछे हट गए, वरना कार उनके सिर के ऊपर से गुजर जाती।
14 किलोमीटर तक 'हाई-स्पीड चेस', भिलाई में पकड़े गए आरोपी
आरक्षक को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार लेकर तेजी से भागे। घटना के तुरंत बाद अलर्ट हुई ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अपनी गाड़ी से आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। हाईवे पर करीब 14 किलोमीटर तक चले इस 'हाई-स्पीड चेस' के बाद आखिरकार पुलिस ने सिरसा गेट, भिलाई-3 के पास आरोपियों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।
कार से मिला 'नशे का सामान' और सेक्स पावर पिल्स
जब पुलिस ने पकड़ी गई कार (नंबर: MH 02 AY 3475) की तलाशी ली, तो उसमें से संदिग्ध सामान बरामद हुआ। पुलिस को गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में गांजा
सेक्स पावर की गोलियां (Sex Power Pills) aur सिगरेट के पैकेट बरामद हुए हैं।
नागपुर के रहने वाले हैं आरोपी, कार में लड़कियां भी थीं सवार
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी के रूप में हुई है:
1. रमजान (निवासी: न्यू नेहरू नगर, नागपुर)
2. जाकिर मोहम्मद (निवासी: बड़ा ताजबाग, सक्करदारा क्षेत्र, नागपुर)
चौंकाने वाली बात यह है कि कार में इन दोनों युवकों के साथ एक युवती और एक नाबालिग किशोरी भी सवार थीं। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
कुम्हारी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की है।
BNS की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास)
धारा 221 (सरकारी काम में बाधा डालना)
धारा 3(5)
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी केवल चेकिंग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इतनी लापरवाही से गाड़ी भगा रहे थे, मामले की आगे की जांच जारी है।