

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Salman Khan’s voice and Chitrangada Singh’s style have won the hearts of netizens, with ‘Teri Sexy Beauty’ receiving an outpouring of love.
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आवाज में रिलीज हुए गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को दर्शकों और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। दोनों की नई जोड़ी और शानदार केमिस्ट्री गाने की खासियत बनी हुई है।
‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में चित्रांगदा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज से ध्यान खींच रही हैं, वहीं सलमान खान की आवाज, उनका सहज आकर्षण और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को पसंद आ रही है। इस नए म्यूजिकल ट्रैक में दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। गाने की कैची बीट्स और आकर्षक प्रस्तुति इसे मनोरंजन से भरपूर बनाती है।
गाने को साजिद खान ने संगीत देने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं। वहीं, इसकी कोरियोग्राफी सीजर गोंजाल्विस ने की है। सलमान खान की आवाज और चित्रांगदा सिंह के ग्लैमरस अंदाज के मेल ने इस गाने को चर्चा में ला दिया है।
‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का गाना है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म सैनिकों की कहानी पर आधारित है। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आने के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है।
अब ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। गाने के जरिए दर्शकों को सलमान खान का म्यूजिकल अंदाज देखने के साथ चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी नई जोड़ी की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।