

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Security forces conduct major operation in Narayanpur; over Rs 1 crore in cash and weapons recovered from Abujhmad forest
नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सल डंप का खुलासा करते हुए 1 करोड़ रुपए से अधिक नकदी, ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
.jpeg)
संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता
यह कार्रवाई जिला नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलाशी के दौरान जवानों को एक छिपा हुआ नक्सल डंप मिला।
करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
सुरक्षाबलों ने डंप की जांच की तो वहां से कुल 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अलावा AK-47, SLR, इंसास और 303 रायफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

विस्फोटक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले
कार्रवाई के दौरान जवानों ने देशी बीजीएल रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, बैटरियां, नक्सली वर्दियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि आसपास के जंगलों में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
