

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Severe heat wreaks havoc in Marwahi: Female bear dies while wandering in search of water
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल क्षेत्र में भीषण गर्मी और जल संकट का असर वन्यजीवों पर भी पड़ने लगा है। पिपरिया गांव के समीप मंगलवार को एक 5 वर्षीय मादा भालू मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।
पानी की कमी और लू बनी मौत की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादा भालू जंगल में पानी की तलाश में भटक रही थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और जलस्रोतों के सूखने से वन्यजीवों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और लू के कारण भालू की हालत बिगड़ती गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
मरवाही वनमंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीओ की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार भालू का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
जल संकट से जूझ रहे वन्यजीव, विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
घटना के बाद वन विभाग ने जंगलों में वन्यजीवों के लिए पानी की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलस्रोतों को भरने और अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि गर्मी के इस दौर में वन्यजीवों को राहत मिल सके।