

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके योगदान को याद किया है।
शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में क्या लिखा?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रहाणे की एक तस्वीर साझा करते हुए अंग्रेजी में लिखा— 'The Final Walk of a Gentleman'।
इसके साथ ही उन्होंने हिंदी में लिखा:
“आज जब अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को alvida कहा, तो लगा जैसे क्रिकेट का एक शांत, सधा हुआ और गरिमामय अध्याय पूर्ण हुआ। क्रिकेट सिर्फ आक्रामकता का नहीं, गरिमा, धैर्य और चरित्र का भी खेल है। अजिंक्य रहाणे ने अपने व्यक्तित्व और खेल से इसे बार-बार सिद्ध किया।”
विदेशी धरती पर कप्तानी और संकट मोचन भूमिका को किया याद
शिवराज सिंह चौहान ने रहाणे की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि चाहे विदेशी सरज़मीं पर टीम को संभालना हो, कप्तानी की जिम्मेदारी निभानी हो, मुश्किल परिस्थिति में क्रीज़ पर ढाल बनकर खड़े रहना हो या फिर धैर्य और विश्वास से मैच की दिशा बदलनी हो, रहाणे ने हर भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्लिप में लपके गए कई अविश्वसनीय कैच, टीम को जिताने वाली यादगार पारियां और सादगी भरा मुस्कुराता चेहरा हमेशा याद रहेगा। अंत में उन्होंने लिखा— 'The Dressing Room Will Miss Cap no. 278, Thank You @ajinkyarahane88'।
