

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Solar energy revolution under CM Sai's leadership: Pendra resident Lakhan Lal's electricity bill drops to zero thanks to the PM Surya Ghar Yojana.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए आर्थिक समृद्धि, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनकर उभर रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल में राहत दे रही है, बल्कि स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा निवासी लखन लाल कश्यप इस योजना के सफल लाभार्थियों में शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया। संयंत्र लगने के बाद उनका मासिक बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है, जिससे परिवार की नियमित बचत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
लखन लाल कश्यप ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उनके घर पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार से मिले अनुदान के कारण स्थापना की लागत काफी कम हो गई, जिससे सौर ऊर्जा अपनाना उनके लिए आसान और किफायती बन गया।
उन्होंने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है और बची हुई राशि का उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं पर किया जा रहा है। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से वे प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों तक स्वच्छ ऊर्जा के लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के अधिकाधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं और बिजली पर होने वाले मासिक खर्च में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी मजबूती मिल रही है।
लखन लाल कश्यप का कहना है कि सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे भरोसेमंद, किफायती और पर्यावरण हितैषी ऊर्जा है। इससे आर्थिक बचत के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र परिवारों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने की अपील की।
लखन लाल कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जनहितकारी योजना ने सौर ऊर्जा को आम नागरिकों की पहुंच में ला दिया है। सरकारी अनुदान से आर्थिक बोझ कम हुआ और अब वे बिना बिजली बिल की चिंता के स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। उनके अनुसार यह योजना आर्थिक बचत, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण तीनों उद्देश्यों को एक साथ पूरा करने वाली दूरदर्शी पहल है।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक परिवार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ें, अपने बिजली व्यय में बचत करें, स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं और विकसित एवं हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।