ताजा खबर

Stock Market Update : शेयर मार्केट में गिरे अडानी शेयर के भाव, कोल इंडिया और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भी यही हाल ...

By: आशीष कुमार
Mumbai
11/7/2024, 5:29:41 PM
image

Stock Market Update Adani share prices fell in the stock market Coal India and Steel Authority of India are also in the same situation

मुंबई। अमेरिकी चुनावी नतीजों ने भारतीय शेयर बाजार को हिला कर रख दिया जिसके बाद अब भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। जिससे सबसे बड़ा झटका अडानी ग्रप के शेयर को लगा है। वहीं कोल इंडिया, स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, टाटा स्टील को कुछ राहत मिली है। इसके आलावा अडानी पॉवर, ग्रीन, इंटरप्राइजेस, पोर्ट तक को भारी नुकसान से जूझना पड़ रहा है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

बता दें कि, भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के एक शेयर का भाव दोपहर 1 बजे तक 123.65 रुपए रहा। वहीं 0.24 रुपए की मामूली गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार सुबह जब बाजार खुला तो उस वक्त सेल का शेयर प्राइस 124 रुपए था। थोड़े समय में ही अचानक से उछाल आया और हाई प्राइस 126.85 रुपए तक पहुंचा। इसके बाद गिरावट शुरू हुई और 123.22 रुपए पर भाव आ गया। वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड के एक शेयर का भाव +0.40 (0.092%) की उछाल के साथ 436.20 रुपए था।

स्टॉक मार्केट में अडानी के शेयर भाव

बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर प्राइस 1,670.70 है। दोहपर 1 बजे तक −50.45 (2.93%) का नुकसान हो चुका था। इसी तरह अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को −80.35 (2.64%) के नुकसान का सामना करना पड़ा। इसके एक शेयर का भाव 2,965.90 रुपए था। वहीं अदानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र लिमिटेड के शेयर भाव में −16.90 (1.23%) रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। मामूली गिरावट के साथ शेयर भाव 1,353.10 रुपए रहा।

वहीं बात अडानी टोटल गैस लिमिटेड की तो इसके शेयर के साथ भी अच्छा रिजल्ट नहीं आया। −8.15 (1.10%) की गिरावट के साथ 734.15 रुपए शेयर भाव रहा। नुकसान उठाने वाले शेयर में अडानी पावर लिमिटेड का नाम भा शामिल है। इसके एक शेयर का भाव 606.85 रुपए है। दोपहर तक −9.45 (1.53%) के नुकसान का सामना करना पड़ा।

इन शेयर्स का भी रहा बुरा हाल

Ultratech Cement का शेयर 1.66% की गिरावट के साथ 11,083.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Bajaj Finserve का शेयर भी 1.57% टूटकर 1720.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
टेक महिंद्रा का शेयर 1.20% की गिरावट के साथ 1674 रुपये के लेवल पर आ गया है।
ग्लेमार्क शेयर भी 3.80% गिरावट के साथ 1701.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
Muthoot फाइनेंस का शेयर 2.47% की गिरावट के साथ 1848.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Escorts Share 2.29% गिरावट के बाद 3667.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
RPSGVENT का शेयर भी 6.05% गिरा है।
Blue Star का शेयर 5.89% गिरा है।
SBCL Share भी 4.50% कि गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
FDC Share 4.17% की गिरावट में ट्रेड कर रहा है।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media