

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Suicide attack during Friday prayers in Islamabad died 69, injures 169
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में हुए आत्मघाती हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भीषण धमाके में अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 169 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।



राष्ट्रपति ने जताया शोक
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है। राष्ट्रपति ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा- आतंक से नहीं टूटेगा देश का मनोबल
पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने भी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसी आतंकी घटनाएं देश और नागरिकों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से एकजुट रहने की अपील की है।