

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

'Tabassum' from 'Bantwara 1947' is out; this heart-touching song evokes a sense of love and hope during difficult times.
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का नया रोमांटिक गीत 'तब्बसुम' रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इस इमोशनल ट्रैक ने भी दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म प्यार, त्याग और कठिन परिस्थितियों में उम्मीद की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रही है।
'तब्बसुम' एक खूबसूरत रोमांटिक गीत है, जो मुश्किल हालात के बीच भी प्यार, मुस्कान और उम्मीद को जीवंत करता है। गाने के वीडियो में अली फज़ल, करण देओल, कनिका और ईशा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। विजुअल्स में रिश्तों की गर्माहट और भावनाओं की गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है।
गाने को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक ऐसा नाम, जिसमें धूप की गर्माहट, जिंदगी के रंग और हमेशा साथ रहने वाला एहसास है। ✨ #Tabassum Out Now! #Batwara1947"
'तब्बसुम' को संगीतकार ए. आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस गीत को सोनू निगम और हीर ने अपनी मधुर आवाज दी है। संगीत और भावनाओं का संतुलित मेल इस गीत को फिल्म के सबसे खास ट्रैकों में शामिल करता है।
फिल्म 'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित 'बंटवारा 1947' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 (पार्टिशन डे) के अवसर पर रिलीज होगी।