ताजा खबर

अनंत अंबानी की शादी में टीम इंडिया का हुआ जोरदार स्वागत : नीता अंबानी ने कहा-“हमारे बीच आज एक और परिवार है, जिन्होंने राष्ट्र को गर्वित किया'', सभी ने लगाया इंडिया-इंडिया का नारा

By: शुभम शेखर
Mumbai
7/6/2024, 6:51:59 PM
image

Team India was given a warm welcome at Anant Ambani's wedding

मुंबई। बारबाडोस में T20 विश्व कप 2024 अपने नाम कर आई भारतीय क्रिकेट टीम का भारत में जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, मुंबई में हुए रोडशो में लाखों लोग जुटे और अब इन खिलाड़ियों को एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी मेहमान बनाया गया है। बता दें कि, अनंत अंबानी की शादी ‘एनकोर हेल्थकेयर’ के मालिक वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ हो रही है, श्रृंखला में कई कार्यक्रम हो रहे हैं।

अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी पहुंचे, जिनका वहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुकेश अंबानी की पत्नी व ‘रिलायंस फाउंडेशन’ की चेयरमैन व MD (प्रबंध निदेशक) नीता अंबानी को खुद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के हाथ पकड़ कर उन्हें ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान मंत्रोच्चार ब्राह्मणों का मंत्रोच्चार चल रहा था। टीका लगा कर क्रिकेटरों का स्वागत किया गया।

इस दौरान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के अलावा हार्दिक पंड्या को भी देखा गया। फाइनल मैच में चमत्कारी कैच लपकने वाले सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ पहुंचे थे। बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी रिलायंस की IPL टीम ‘मुंबई इंडियंस’ का भी हिस्सा हैं। रोहित शर्मा पूर्व कप्तान हैं तो हार्दिक पंड्या मौजूदा कप्तान। इस दौरान खिलाड़ियों ने भगवान की आरती भी उतारी। उन्होंने ‘कृष्ण कन्हैया लाल की जय’ और ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष भी किया।

नीता अंबानी ने इस दौरान कहा, “हमारे बीच आज एक और परिवार है, जिन्होंने राष्ट्र को गर्वित किया है। आज रात जश्न का दिन है। आज हम अनंत और राधिका के विवाह में हम भारत का उत्सव मनाने वाले हैं।” इसके बाद नीता अंबानी ने इंडिया-इंडिया का नारा भी लगाया। वहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि MS धोनी यहीं पर हैं, उनकी कप्तानी में 2011 में ये कारनामा हुआ था और अब इन खिलाड़ियों ने 2011 में ये कर दिखाया है। खिलाड़ियों ने ‘सरजमीं का परचम लहरा दो’ गाने के बीच तिरंगा भी लहराया।

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media