

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The hotel industry in Durg-Bhilai will gain a new identity.
भिलाई। दुर्ग-भिलाई में होटल इंडस्ट्री के क्षेत्र में एक नई और भव्य शुरुआत होने जा रही है। राजधानी रायपुर और राजनांदगांव के बीच हाईवे पर पांच मंजिला होटल अर्थ का भव्य शुभारंभ 5 सितंबर को किया जाएगा। होटल को आधुनिक सुविधाओं, लग्जरी कमरों, मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट, रूफटॉप डाइनिंग, स्वीमिंग पूल और बड़े गार्डन लॉन सहित कई सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
शुभारंभ से पहले होटल प्रबंधन की ओर से गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें होटल अर्थ के मुख्य निदेशक चरण जीत सिंह खुराना ने होटल की विशेषताओं, सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।
दो एकड़ में तैयार हुआ पांच मंजिला होटल
चरण जीत सिंह खुराना ने बताया कि होटल अर्थ का निर्माण करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में किया गया है। होटल को तैयार होने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगा। पांच मंजिला इस होटल में यात्रियों और अलग-अलग आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
होटल में कुल 70 वातानुकूलित कमरे बनाए गए हैं। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डिलक्स कमरे और अलग-अलग आकार के हॉल शामिल हैं। होटल में करीब 150, 400 और 800 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले एसी हॉल/कमरों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
होटल में एक ओपन टेरेस के साथ-साथ 24 घंटे संचालित होने वाला कॉफी शॉप और कैफे भी प्रस्तावित है, जिससे हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को दिन-रात खान-पान की सुविधा मिल सके।
45 हजार वर्गफीट का गार्डन लॉन, स्वीमिंग पूल और पार्किंग
होटल अर्थ परिसर में करीब 45 हजार वर्गफीट का गार्डन लॉन तैयार किया गया है। यहां स्वीमिंग पूल, अत्याधुनिक किचन और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
हाईवे पर स्थित होने के कारण होटल में बड़ी संख्या में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रबंधन के अनुसार यहां 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल में आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था भी की गई है।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और आधुनिक डिजाइन का संगम
होटल अर्थ को आधुनिक आर्किटेक्चरल डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। होटल के इंटीरियर में भविष्य में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला-संस्कृति और आधुनिक वैश्विक कला का फ्यूजन देखने को मिलेगा।
प्रबंधन के अनुसार होटल में प्रेसिडेंशियल सुइट्स के साथ एग्जीक्यूटिव और लग्जरी कमरों की व्यवस्था की गई है। होटल का डिजाइन व्यापारिक यात्रियों के साथ-साथ परिवारों और बड़े आयोजनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
भारतीय से लेकर इटालियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन
होटल अर्थ में खान-पान के लिए मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट विकसित किया गया है। यहां भारतीय, चाइनीज, इटालियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन उपलब्ध कराने की योजना है।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष फूड विंग भी तैयार किया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि होटल में आने वाले मेहमानों को आधुनिक खान-पान के साथ छत्तीसगढ़ के स्थानीय स्वाद का अनुभव भी कराया जाएगा।
हाईवे यात्रियों के लिए 24 घंटे कैफे
होटल की प्रमुख सुविधाओं में 24x7 कॉफी शॉप और कैफे भी शामिल है। हाईवे पर देर रात यात्रा करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे चौबीसों घंटे संचालित करने की योजना है।
इसके अलावा शाम के समय होटल से शहर और हाईवे के नजारे का आनंद लेने के लिए रूफटॉप डाइनिंग एरिया भी तैयार किया गया है।
व्यापारिक और पारिवारिक यात्रियों के लिए बनेगा नया विकल्प
रायपुर और राजनांदगांव के बीच हाईवे पर स्थित होने के कारण होटल अर्थ को व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों, परिवारों और हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्प के रूप में विकसित किया गया है।
होटल में ठहरने के साथ-साथ पारिवारिक कार्यक्रम, कॉर्पोरेट मीटिंग, समारोह और अन्य आयोजनों के लिए भी अलग-अलग स्थान उपलब्ध कराए गए हैं।
‘सिर्फ होटल नहीं, छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी की पहचान बनाना उद्देश्य’
प्रबंधन का कहना है कि होटल अर्थ खोलने का उद्देश्य केवल एक और होटल शुरू करना नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी को एक नई पहचान देना है। प्रबंधन के मुताबिक होटल हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक यादगार पड़ाव बनने के साथ दुर्ग-भिलाई में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए नया मानक स्थापित करने की दिशा में काम करेगा।
प्रेस वार्ता में होटल अर्थ के मुख्य निदेशक चरण जीत सिंह खुराना, निर्देशक सिमरन दीप खुराना, रस दीप खुराना, असमित खुराना, जस्मीन खुराना, जनरल मैनेजर आईबी सिंह और डिजाइनर रूपेश पाटनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
होटल अर्थ का भव्य शुभारंभ 5 सितंबर को होने के साथ ही दुर्ग-भिलाई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक नए अध्याय की शुरुआत होने की उम्मीद है।