

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP National President Nitin Naveen paid a courtesy visit to State President Kiran Deo and inquired about his health.
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने किरण देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपचार की वर्तमान स्थिति और चिकित्सकों की ओर से दिए जा रहे परामर्श के बारे में भी जानकारी ली।
.jpeg)
नितिन नवीन ने किरण देव के बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग और आत्मीय सम्बल का भरोसा भी दिया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा उनकी कुशलक्षेम पूछे जाने और आत्मीयता के साथ स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस आत्मीय व्यवहार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि और पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा हुई।