

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP Chhattisgarh expands organizational responsibilities... new in-charges appointed for 15 cells... find out which leader has been assigned which role.
रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई नेताओं को अलग-अलग प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।श्रीचंद सुंदरानी को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा को आरटीआई प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं डॉ. ललित माखीजा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं।इसके अलावा चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संयोजक और लाभचंद बाफना को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार अन्य प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी इस प्रकार तय की गई है: कृष्ण बिहारी जायसवाल — मछुआरा प्रकोष्ठ ,जोगेश लांबा — झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ,राजेश अग्रवाल — आर्थिक प्रकोष्ठ,एसडी बड़गैया — एनजीओ प्रकोष्ठ, सीमा साहू — बुनकर प्रकोष्ठ,जयप्रकाश चंद्रवंशी — विधि प्रकोष्ठ ,प्रदीप सिंह — व्यवसायी प्रकोष्ठ ,मोना सेन — सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,श्वेता वर्मा — पंचायत प्रकोष्ठ ,देवजी भाई पटेल — नगरीय निकाय प्रकोष्ठ ,राजेश साहू — शिक्षा प्रकोष्ठ ,विक्रांत सिंह — सहकारिता प्रकोष्ठ
पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल को अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों के बीच संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।