

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The romantic style of ‘Pehla Pyaar Doosri Baar’ is seen in ‘Pyaar Maanga Hai Tum Hi Se’.
'पहला प्यार दूसरी बार' के मेकर्स ने फिल्म के म्यूज़िक एल्बम का पहला वीडियो सॉन्ग, 'प्यार मांगा है तुम ही से' को रिलीज़ करके म्यूज़िक मोमेंटम को बनाए रखा है, जिससे दर्शकों को फिल्म की रोमांटिक दुनिया की झलक देखने मिलती है। गाने में फिल्म के छह यंग और नए एक्टर्स जैसे स्पर्श, अलीशा, कुणाल, साक्षी, तुषार और सरगुन को देख जा सकता है। यह सभी गाने में साथ स्क्रीन पर अपनी यूथफुल एनर्जी लेकर आए हैं। गाने खुद में कैची मेलोडी, अपबीट रिदम और गाने को बिना पल गंवाए गुनगुनाने लायक वाइब साथ लिए हुए हैं। इसे सुनकर कोई भी खुद को प्यार में पड़ने से रोक नहीं सकता।
गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, जबकि लिरिक्स राज शेखर ने लिखें हैं और जुबिन नौटियाल ने इसे अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है, वहीं विजय गांगुली ने इसे कोरियोग्राफ किया है। यह गाना टी-सीरीज म्यूजिक पर उपलब्ध है।
गाने का लिंक: https://youtu.be/XdKSX7Ff4tc?si=Giarw8yq21i8Kfc3
म्यूज़िक कंपोज़र रोचक कोहली ने गाने के बारे में बात करते हुए, कहा है*, “‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ को क्रिएट करते समय, मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो यंग, फॉर्टलेस और बिना पल गंवाए गुनगुनाने लायक लगे। यह गाना रोमांटिक एनर्जी से भरपूर है। मैं वाकई बेहद खुश हूं कि यह इस तरह बनकर सामने आया है।”
*सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाने के बारे में कहा है*, “जब पहली बार रोचक ने मुझसे ‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ के बारे में बात की, तो मैं तुरंत उत्साहित हो गया क्योंकि गाने में बहुत ही ईजी ब्रीजी एनर्जी है। एल्बम लॉन्च पर इसे लाइव परफॉर्म करना और दर्शकों को इसके रोमांटिक वाइब से जुड़ते हुए देखना सच में बहुत स्पेशल था। अब यह गाना अब सभी द्वारा अनुभव करने के लिए रिलीज कर दिया है, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
लिरिसिस्ट राज शेखर कहते हैं, “‘प्यार मांगा है तुम ही से’ मेरे लिए लिखना, प्यार में पड़ने के बेबाक एहसास को दिखाता है। हम चाहते थे कि गाने के बोल मस्तीभरे लेकिन रोमांटिक लगें, साथ ही पोएट्री और रोज होने वाली बातचीत को भी यह खूबसूरती से बैलेंस भी करे, ताकि उसे जुड़ाव महसूस आसानी से किया जबके, साथ ही यह रोचक की कंपोज़िशन के हल्के-फुल्के मूड को भी कॉम्प्लीमेंट कर सके। मैं गाना जिस तरह से बना है उससे बहुत खुश हूं और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह अब दर्शकों तक पहुंचेगा।”
'पहला प्यार दूसरी बार' के गुरुवार को हुए म्यूज़िक एल्बम लॉन्च इवेंट में म्यूज़िक लवर्स एक इंटिमेट म्यूज़िकल शाम के लिए एक साथ आए। इस इवेंट में जुबिन नौटियाल, फहीम अब्दुल्ला, आदित्य रिखारी और दर्शन रावल ने लाइव परफॉर्मेंस से समा बांधा। जबकि कंपोज़र रोचक कोहली और उनकी टीम ने भी लाइव परफ़ॉर्मेंस कर सभी का दिल जीता। दूसरी तरफ लिरिसिस्ट कुमार, गुरप्रीत सैनी और राज शेखर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सरप्राइज़ अपीयरेंस देते हुए सुनिधि चौहान भी इवेंट में शामिल हुईं और शाम की एनर्जी को और बढ़ा दिया। उन्होंने 'प्यार मांगा है तुम ही से' का एक लाइन गाया और रात के जादू को और बढ़ा दिया।
लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंटेड, पहला प्यार दूसरी बार अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टर और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस है। यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।