

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The swagger of Mirzapur has reached Patna.
पटना: ‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वेब सीरीज के किरदारों और उनकी दमदार डायलॉगबाजी ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए पटना पहुंची।

पटना में हुए प्रमोशनल इवेंट में ‘कालीन भैया’ यानी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार समेत फिल्म की टीम मौजूद रही। टीम के पटना पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस प्रमोशनल दौरे का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब पंकज त्रिपाठी ने दिव्येंदु शर्मा को पटना की खास लिट्टी खिलाई। ‘कालीन भैया’ और ‘मुन्ना भैया’ को एक साथ देखकर फैंस भी खासे उत्साहित नजर आए। दिव्येंदु शर्मा के लिए पटना का यह दौरा भी खास रहा, क्योंकि वह पहली बार यहां पहुंचे।
लखनऊ के बाद पटना में हुए इस प्रमोशन ने फिल्म को लेकर माहौल और गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की टीम और ‘मिर्जापुर’ के किरदारों को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार देखने को मिल रही है।
11 अगस्त को रिलीज हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर में एक बार फिर सत्ता, गद्दी और वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही है। ट्रेलर में ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया नजर आती है, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है। पुराने किरदारों की मौजूदगी और कहानी के नए ट्विस्ट ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
वहीं, फिल्म का पहला गाना ‘दो नंबरी’ भी रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गाने और ट्रेलर के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के सामने लाया जाएगा। ऐसे में पटना के बाद अब फिल्म के अगले प्रमोशनल इवेंट्स पर भी फैंस की नजरें टिकी हैं।